खेत की बांध उखाड़ने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट का मामला दर्ज

Hajipur News : झोपड़ी निर्माण और जमीन कब्जे को लेकर पुराना विवाद फिर भड़का

Hajipur News (नीरज कुमार) : राजापाकर बराटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकवीवी ग्राम निवासी चंदन कुमार पिता स्वर्गीय रामजी सिंह ने पूर्व के जमीनी विवाद में मारपीट करने एवं गाली गलौज करने को ले थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें कहा है कि पूर्व के जमीनी विवाद को ले बगल गीर द्वारा मारपीट किया गया तथा घर पर चढ़कर शांति देवी पति परमानंद सिंह उर्फ गोविंद सिंह, प्रेम शंकर कुमार ,नवीन कुमार दोनों पिता परमानंद सिंह के द्वारा हमारे घर के बगल के खेत में आकर खेत के बान्घ को उखाड़ना एवं काटना शुरु कर दिया. जिसे देखकर हमारी मां के द्वारा रोका गया. जिसके बाद हमारी मां के साथ उक्त लोगों द्वारा अभद्र तरीके से गाली गलौज करने लगे. मेरी मां को गाली देने से मना किया तो इन लोगों द्वारा कुदाल, डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया गया.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

जिस समय हम हाजीपुर फैक्ट्री में थे. हमें  फोन पर बताया गया तब हम घर आए. उसके बाद हम मां के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकड़ ले गए. विवाद का कारण है कि मेरे पिताजी एवं स्वर्गीय परमानंद सिंह के द्वारा घर बनाने के लिए मौखिक रूप से जमीन का लेनदेन किया गया था. उस जमीन पर परमानंद सिंह के द्वारा झोपरी का घर का स्वरूप भी तैयार कर दिया गया है. दोनों लोग के मरणोपरांत अब उनकी पत्नी एवं लड़का के द्वारा हम लोगों को जो जमीन परमानंद सिंह के द्वारा दिया गया था उसे खाली करने के लिए बोला जाता है. जबकि हमारे अधिकार के जमीन पर वह लोग अपना घर का रूप रेखा तैयार कर रहते हैं .इसी कारण से जबरदस्ती मेरे हिस्से का जमीन नहीं देने के नियत से बार-बार गाली गलौज एवं मारपीट किया जाता है. आवेदन में जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है.

Also Read : अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >