राजापाकर प्रखंड में पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Hajipur News : राजापाकर प्रखंड में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक शिविर का आयोजन

Hajipur News (नीरज कुमार) : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज  रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत स्थित  राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया एवं मीरपुर पतांढ पंचायत स्थित श्रीमती राम सुमारी देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा के परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया में आयोजित सहयोग शिविर का नेतृत्व अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने किया जबकी मीरपुर पतांढ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीपीओ  हाजीपुर प्रसुन्न कुमार उपस्थित हुए. शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए. प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के पहला और तीसरा मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगाया जाता है. इसी कड़ी में रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत एवं मीरपुर पतांढ पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए. वही मीरपुर पतांढ में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें से 20 आवेदन का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. शेष आवेदनों से संबंधित समस्याओं का निष्पादन अगले 30 दिनों के भीतर कर लिया जाएगा.

शिविर में लोगों को मिला जॉब कार्ड और सरकारी लाभ

आगे उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है. जैसे राशन, पेंशन, जमीन विवाद, जाति या आय प्रमाण पत्र, बिजली, पानी एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में आम जनों के बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी की व्यवस्था, रोगियों के लिए दवा आदि की व्यवस्था किया गया. वही मीरपुर पतार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 6 लोगों को  जीरामजी योजना के तहत जॉब कार्ड दिया गया.  इस मौके पर बीडियो- सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार, बीपीआरओ- सुधी रंजन कुमार, मुखिया- सविता देवी, मुखिया- गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश पासवान, धीरेंद्र मिश्रा,  सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार,  राजस्व पर अधिकारी जुली कुमारी, बीसीओ – अनामिका कुमारी, बीसीएम – रामराज सिंह, बा तो आनंद मौर्य पशु चिकित्सक डॉक्टर गौरी शंकर विद्यार्थी, पीएचईडी जेई निहारिका कुमारी, कनिय विद्युत अभियंता- विक्रम कुमार, विकास- मित्र राजु कुमार, मिथलेश राम, चंद्रेश्वर कुमार, सरिता कुमारी, बीपीएम- राजकुमार साह सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read : महनार के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >