थर्ड साउथ एशियन मर्दानी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

Hajipur News : साउथ एशियन चैंपियनशिप में वैशाली के खिलाड़ियों की मेडल बरसात

Hajipur News (सत्येन्द्र कुमार सिंह) : भगवानपुर असम के गुवाहाटी में आयोजित थर्ड साऊथ एसीयन मर्दानी स्पोर्ट्स चैंपियनशीप में बिहार के वैशाली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश, राज्य और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया. प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जहां बिहार की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए. बिहार से कुल 19 खिलाड़ी शामिल हुए थे. जिनमें अकेले वैशाली जिले के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 28 मेडल जीतकर टीम इंडिया की झोली भर दी.

28 मेडल जीतकर वैशाली के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

वैशाली के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण प्रतिभाओं में भी देश का नाम रोशन करने की अद्भुत क्षमता होती है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर वैशाली के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन चर्चा में

प्रतियोगिता में वैशाली के खिलाड़ियों ने मर्दानी एवं डेमो दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया. वियोग विशाल ने मर्दानी और डेमो दोनों में गोल्ड मेडल जीता. प्रवीण चंद्र विमल ने डेमो में गोल्ड तथा मर्दानी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. कृष्ण मुरारी ने मर्दानी में गोल्ड और डेमो में ब्रॉन्ज मेडल जीता.अनन्या कुमारी ने मर्दानी में गोल्ड एवं डेमो में सिल्वर मेडल हासिल किया.भव्या कुमारी ने मर्दानी में सिल्वर और डेमो में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Also Read : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >