हाजीपुर में बड़ी चोरी, घर से 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Hajipur News: वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र स्थित चकव्यास गांव में चोरों ने घर में घुसकर करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्वान दस्ता की मदद ली जा रही है.

Hajipur News: (सुधीर कुमार झा) वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकव्यास गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार गृहस्वामी उपेंद्र सिंह के परिवार के सभी सदस्य रविवार रात भोजन करने के बाद सो गए थे. इसी दौरान चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के लोग गहरी नींद में सोते रहे और चोर आराम से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए.

जेवरात के साथ नकदी भी ले गए बदमाश

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा 1 लाख 25 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए. गृहस्वामी के पुत्र ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है.

घर के पास टूटी मिली अटैची

घटना के बाद घर के समीप टूटी हुई अटैची मिली, जिसमें रखा सामान चोर निकालकर ले गए थे. सूचना मिलने पर गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

स्वान दस्ता की मदद से जांच

अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से टूटी हुई अटैची, मोबाइल चार्जर, कपड़े तथा चांदी की तीन अंगूठियां बरामद की गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) को भी बुलाया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं. मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >