हाजीपुर में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, गोदाम से 7,648 लीटर विदेशी शराब जब्त

Hajipur News: वैशाली के गंगाब्रिज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 5,836 लीटर विदेशी शराब और 1,812 लीटर बीयर भी जब्त. जांच में जुटी पुलिस

Hajipur News: (कैफ अहमद) वैशाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगाब्रिज थाना क्षेत्र स्थित एक पुरानी फैक्ट्री के गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 7,648 लीटर शराब जब्त की, जिसमें 5,836 लीटर विदेशी शराब और 1,812 लीटर बीयर शामिल है.

पुराने गोदाम में छिपाकर रखी गई थी शराब

जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिलालपुर चौक से बिदुपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पुराने गोदाम में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर गंगाब्रिज थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद

छापेमारी के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया और पूरे मामले में गंगाब्रिज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल सभी आरोपितों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

बरामदगी शराब

  • विदेशी शराब : 5,836 लीटर.
  • बीयर : 1,812 लीटर.
  • कुल बरामद शराब : 7,648 लीटर.

Also Read : हाजीपुर में विवाहिता की हत्या के 4 दिन बाद अधजला शव बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >