हाजीपुर के स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 का वेतन रोका, 5 से मांगा जवाब

Hajipur News: हाजीपुर के पातेपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेजपुरवा में शिक्षकों की लापरवाही पर डीईओ ने कार्रवाई की. 5 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, 4 का वेतन रोका और एक की जॉइनिंग पर रोक लगाई.

Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेजपुरवा के शिक्षकों पर समय से विद्यालय नहीं पहुंचने की शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने पांच शिक्षकों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं चार शिक्षकों का मई माह के 15 दिनों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. एक शिक्षिका के विद्यालय में योगदान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.

सहयोग पोर्टल पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

शिक्षा विभाग को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली सहयोग पोर्टल’ पर शिकायत मिली थी कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेजपुरवा के कई शिक्षक निर्धारित समय से देर से विद्यालय पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शिकायत स्थानीय निवासी जौहर सलाम द्वारा दर्ज कराई गई थी.

शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने अप्रैल और मई माह की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा की. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

इन शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

डीईओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार शिक्षक मो. कादिर अली, शगुफ्ता यास्मीन, सुनील कुमार झा, वीणा वाला और सजरा यास्मिन से तीन दिनों के भीतर पर्याप्त साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा मो. कादिर अली, शगुफ्ता यास्मीन, सुनील कुमार झा और वीणा वाला** का मई माह के 15 दिनों का वेतन स्थगित कर दिया गया है.

एक शिक्षिका की जॉइनिंग पर लगी रोक

आदेश में बताया गया है कि शिक्षिका सजरा यास्मिन लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही हैं. इसे देखते हुए उनके विद्यालय में योगदान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी.

हालांकि इस मामले में डीईओ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >