महनार में चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Hajipur News: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैराज संचालक की सतर्कता से पुलिस ने बाइक के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है.

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह की रिपोर्ट): वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. चोरी की बाइक को पुलिस ने एक गैराज से बरामद किया था. इसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है.

गैराज संचालक की सतर्कता से खुला मामला

जानकारी के अनुसार चोरी की गई बाइक को देशराजपुर स्थित एक मोटर गैराज में मरम्मत के नाम पर रखा गया था. बाइक छोड़ने के बाद तीन दिनों तक उसका मालिक गैराज पर नहीं पहुंचा, जिससे गैराज संचालक को संदेह हुआ. संदेह होने पर गैराज संचालक ने बाइक के कागजात में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी की है. इसके बाद उसने तुरंत महनार थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाना ले आई. इसके बाद गैराज संचालक की निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इशाकपुर टेक निवासी अर्जुन राय के पुत्र रंजीत राय और टांडा चौड़ी निवासी विनोद शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा के रूप में हुई है. महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों का भी पता लगाया जा सके.

Also Read: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के घर फिर चोरी, सात महीने में दूसरी बार वारदात से दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >