महनार के करनौति पंचायत भवन में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लाभुकों को दिए विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र

Hajipur News : महनार में मंत्री, विधायक और डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार प्रखंड के करनौति पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह वैशाली के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच चेक, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, एचपीवी वैक्सीनेशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया. शिविर में पहुंचने पर विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने गुलदस्ता, पौधा एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री निशांत कुमार, विधायक उमेश सिंह कुशवाहा एवं डीएम वर्षा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सहयोग शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. वहीं विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह पहल लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में कारगर साबित होगी.

1.60 करोड़ का ऋण चेक भी सौंपा

शिविर में आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, एचपीवी वैक्सीनेशन कार्ड, राशन कार्ड, मातृ वंदन योजना के तहत छह-छह हजार रुपये के चेक, बेबी किट एवं जन्म प्रमाण-पत्र वितरित किए गए. जीविका के 40 स्वयं सहायता समूहों को चौथी किस्त के रूप में 1.60 करोड़ रुपये का ऋण चेक सौंपा गया. अगलगी पीड़ितों को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि तथा पांच दिव्यांगों को बुनियाद केंद्र के माध्यम से बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई. मंत्री ने कई लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया.

खरजम्मा में भी लगा सहयोग शिविर

इधर नगर परिषद महनार के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक (उर्दू) विद्यालय, खरजम्मा में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दर्जनों लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया.

सैकड़ों लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में एसपी विक्रम सिहाग, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीओ नीरज कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार, मुखिया सुधा कुमारी, पैक्स अध्यक्ष विपिन ठाकुर, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, आरओ पूजा राय, एमओ पुष्पक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिन्हा, संजीत कुमार चौधरी, श्याम राय, इंद्रजीत कुमार राय, नागरिक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुल्लू सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Also Read : भगवतपुर सहयोग शिविर का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और विधायक ने किया उद्घाटन, लाभुकों को दी गई बैट्री चालित ट्राई साइकिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >