महनार दियारा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 अवैध देसी शराब भट्ठियां ध्वस्त, 5000 लीटर जावा नष्ट

Hajipur News: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र कं दियारा इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुई 12 अवैध देसी शराब भट्ठियां ध्वस्त की जबकि 5000 लीटर जावा को भी नष्ट कर दिया. छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम को देखते ही कई तस्कर जंगल और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए.

Hajipur News: (कृत्यानंद सिंह की रिपोर्ट) वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने अवैध देसी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. अभियान के दौरान करीब 5000 लीटर जावा (कच्चा शराब मिश्रण) नष्ट किया गया, जबकि शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी जलाकर खत्म कर दिया गया. यह कार्रवाई वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर तथा महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार की निगरानी में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर महनार थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम को देखते ही कई तस्कर जंगल और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए.

उपकरण भी किए गए नष्ट

पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे ड्रम, पाइप, भट्ठी और अन्य उपकरणों को जब्त करने के बाद मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया. अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से की गई.

फरार तस्करों की तलाश जारी

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्करों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब निर्माण या तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Also Read: CM सम्राट ने किया राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन, 22 कुंड और 52 धाराओं में तीन शाही स्नान का महायोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >