स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में स्व. सियावती देवी का योगदान अविस्मरणीय: उमेश कुशवाहा

Hajipur News : सामाजिक योगदान को किया गया स्मरण, स्व. सियावती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित.

महुआ (हाजीपुर) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ बाजार के लोहसारी रोड में स्थित चाइल्ड केयर (बच्चा अस्पताल) के संचालक डॉ श्यामसुंदर सिंह के मां समाजसेवी स्व.सियावती देवी की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई. इस मौके पर उपस्थित लोगो ने स्व.देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जानकारी के अनुसार चकबाजो मलाही गांव में आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अंजली तथा संचालन डॉ राधेबाबू सिंह ने की.

पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें

इस मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे महनार विधायक सह जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सियावती देवी प्रखर समाजसेवी महिला थी. उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्रों में महुआ, जंदाहा, पातेपुर, हाजीपुर के साथ अन्य जगहों पर कई कई हॉस्पिटल की स्थापना कराने का काम की है. जिनका संचालन उनके पुत्रों द्वारा किया जा रहा है. आज उनकी कमी समाज के हर वर्गों के लोगों को खल रही है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र निराला, डॉ महेश चौधरी, सत्येंद्र कुमार राय, सुनील कुमार सिंह, डॉ सुरेंद्र पासवान, डॉ श्यामबाबू सिंह, विवेकानंद सिंह, राजीव कुमार, विक्की सिंह कुशवाहा के साथ अन्य लोगों ने भी स्व.देवी के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read : रैलीक स्तूप पार्क की चाहरदीवारी निर्माण में अनियमितता, निर्माण में गुणवत्ता से समझौते का आरोप, जांच की मांग तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >