Hajipur news:(मनोहर कुमार) पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्यालय स्टेशन हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है. जिसके कारण वैशाली जिले एवं इसके आसपास के जिले के लोगों को ट्रेन पर सवार होने के लिए पाटलिपुत्र या बरौनी स्टेशन जाना पड़ता है. जिससे लोगों को यात्रा करने में अधिक समय एवं आर्थिक खर्च भी अधिक उठाना पड़ता है. इधर लगातार पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ रहा है. जिससे जो लोग ट्रेन से यात्रा करना चाह रहे हैं.
इन 6 प्रमुख ट्रेनों का हाजीपुर में नहीं है ठहराव
उन्हें हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण परेशानी हो रही. गाड़ी संख्या 14037/14038 सिलचर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22449/22450 नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, गाड़ी संख्या 12505/12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14619/14620 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 12423/12424 का ठहराव नहीं है. जिसे हाजीपुर जंक्शन पर ठहराव होना अति आवश्यक है.
लोगों ने हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव का रेल मंत्री से किया मांग
हाजीपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने पर महनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रो. संजय राय, जनसुराज हाजीपुर लोकसभा प्रभारी अरविंद कुमार यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, जिला नागरिक परिषद सदस्य मनोज पटेल, रालोमो जिला अध्यक्ष लालदेव राम, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित, जिप सदस्य मोहित पासवान ने केंद्रीय रेल मंत्री से उक्त सभी ट्रेनों का हाजीपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग किया है. चुकी हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय होने के साथ-साथ वैशाली जिले का जिला मुख्यालय है. जहां प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैशाली गढ़ पर देश विदेश के पर्यटक आते है. हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण वैशाली जिले के अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण के लोगों को पाटलिपुत्र स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है.
Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार
