महुआ में अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत, विरोध में डेढ़ घंटे सड़क जाम

Hajipur News: महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर मार्ग स्थित सिंघाड़ा गांव के फतुआ पुल के समीप आज सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.

Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर मार्ग स्थित सिंघाड़ा गांव के फतुआ पुल के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों की भीड़ जुटने से करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही.

इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने लगभग 65 वर्षीय वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल, महुआ भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका की पहचान नहीं, सोशल मीडिया का सहारा

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और लोगों से पहचान बताने की अपील की है.

भीड़ जुटने से सड़क पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। लोगों की भीड़ और आवागमन बाधित होने के कारण सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को सामान्य कराया.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >