Hajipur News: (मनोहर कुमार) देसरी प्रमुख आनंद कुमार कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान वैशाली जिले एवं देसरी प्रखंड क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.
प्रखंड सह अंचल कार्यालय निर्माण को लेकर हुई चर्चा
प्रमुख आनंद कुमार कुशवाहा ने बताया कि देसरी प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा जंदाहा, राजापाकड़ एवं महुआ प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों को मिलाकर औद्योगिक क्षेत्र निर्माण हेतु भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है.
औद्योगिक क्षेत्र बनने से खुलेंगे रोजगार के अवसर
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण होने के बाद यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही पूरे इलाके के विकास को गति मिलेगी.
प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है.
Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार
