थाना के समीप सड़क बने जानलेवा, गड्ढों से राहगीर परेशान

Hajipur News: महुआ थाना के समीप सड़क बने जानलेवा, कई लोग हो चुके हैं घायल, शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ नगर एवं अनुमंडल मुख्यालय बाजार में थाना के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं. सड़क की बदहाल स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और अब तक दर्जनों साइकिल एवं बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद गड्ढों की मरम्मत नहीं कराए जाने से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में रोष व्याप्त है.

थाना से गांधी चौक तक सड़क की स्थिति बदहाल

स्थानीय लोगों के अनुसार महुआ थाना से गांधी चौक तक सड़क पर कई छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण दोपहिया एवं छोटे वाहनों के चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता.

रात के समय बढ़ जाता है हादसों का खतरा

रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कई बाइक और साइकिल सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

जांच के बाद गड्ढे भरवाने का आश्वासन

इस संबंध में पूछे जाने पर महुआ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं मिली थी. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही सड़क पर बने गड्ढों को भरवाया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >