हाजीपुर में फसल चरने के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल

Hajipur News: वैशाली के पातेपुर में बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. महिला समेत चार लोग घायल हो गए. गंभीर महिला को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले गए.

Hajipur News (गोपाल कुमार): वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो पंचायत के वार्ड संख्या 11 में बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष की महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया.

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया.

फसल चरने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लदहो गांव निवासी देवेंद्र राय के खेत में गांव के ही विनोद राय की बकरी घुस गई और फसल चरने लगी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

मारपीट की घटना में देवेंद्र राय की 36 वर्षीय पत्नी रीना देवी, 18 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी, 16 वर्षीय रीता कुमारी तथा 13 वर्षीय श्रुति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सीएचसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठाकर ले गए परिजन

घटना के बाद पातेपुर सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई. आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल रीना देवी को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया.

काफी देर तक इंतजार के बावजूद जब कोई व्यवस्था नहीं हुई तो परिजन घायल महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले गए. इस दौरान महिला दर्द से तड़पती रही. घटना से परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घायल महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले जाने का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं.

Also Read: दिल्ली अग्निकांड से सबक: औरंगाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >