4 जून से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर बहाली के लिए काउंसिलिंग

Hajipur News: वैशाली जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया एवं सहायक रसोइया पदों के लिए होगी प्रक्रिया

Hajipur News:(कैफ अहमद) वैशाली जिले के अंतर्गत संचालित 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया एवं सहायक रसोइया पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 4 जून से 8 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी.

जिला प्रशासन की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं. जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके.

एसएमएस इंटर विद्यालय में होगी काउंसिलिंग

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि काउंसिलिंग का आयोजन एसएमएस इंटर विद्यालय, दिग्घी कला में किया जाएगा. काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य

सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लानी होगी. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति भी जमा करनी होगी.

यह है काउंसिलिंग का कार्यक्रम

  • 4 जून : मुख्य रसोइया एवं सहायक रसोइया पद
  • 5 जून : अनुसेवक पद
  • 6 जून एवं 8 जून : रात्रि प्रहरी पद

के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी.

निर्धारित तिथि पर पहुंचने की अपील

जिला शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सभी उम्मीदवार समय का विशेष ध्यान रखें.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >