हाजीपुर में कांग्रेस ने दिखाया दम: प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत से सियासी हलचल तेज

Hajipur News: संगठन सृजन अभियान के तहत काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हाजीपुर , केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, पढिए पूरी खबर नीचे

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अररिया जाने के क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार का हाजीपुर के रामाशीष चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. शहरी जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया.

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है. डीजल, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है.

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल रही है.

आधारभूत संरचनाओं की स्थिति पर उठाए सवाल

राजेश कुमार ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार की कार्यशैली निराशाजनक है. राज्य की आधारभूत संरचनाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों में यह भय बना रहता है कि कब कौन सा पुल गिर जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है. यह सरकार की कार्यशैली और विकास मॉडल पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर भी जताई चिंता

पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वहां लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को घरों से बाहर निकालकर मारपीट की जा रही है. केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद हालात चिंताजनक बने हुए हैं.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहरी जिला अध्यक्ष संजय Kumar मिश्रा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है. साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित, मो. सद्दाम हुसैन, शंभू कुमार दास, संतोष कुमार मिश्रा, उत्तम कुमार, सतीश कुमार उर्फ लिटर गोप, संजय कुमार राय, विनोद कुमार ठाकुर, रंधीर कुमार पासवान, मदन राम, राणा सिंह, अंशु कुमार मिश्रा, प्रिंस कुमार, रोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >