बिहार-बंगाल-टाटा रूट की बस यात्रा हुई महंगी, आज से बढ़ा किराया

Hajipur News: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए चलने वाली निजी रोडवेज बसों का किराया 8 जून से 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है. डीजल और परिचालन खर्च बढ़ने के कारण बस संचालकों ने नई दरें लागू की हैं.

Hajipur News: (कैफ अहमद) बिहार से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली निजी रोडवेज बसों का सफर अब महंगा हो गया है. बिहार-बंगाल रोडवेज सर्विस संचालकों की बैठक में सर्वसम्मति से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. नई दरें 8 जून से लागू कर दी गई हैं.

बस संचालकों का कहना है कि डीजल की बढ़ती कीमतों, टोल टैक्स, वाहन रखरखाव और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण किराया संशोधन करना आवश्यक हो गया था. हाल के दिनों में डीजल के दाम में कई बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे परिवहन व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है.

सीट और स्लीपर किराए में हुई बढ़ोतरी

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 2×2 बसों में सीट किराए में 100 रुपये तथा स्लीपर किराए में 150 रुपये की वृद्धि की गई है. वहीं एसी 2×1 बसों में सीट किराए में 150 रुपये और स्लीपर किराए में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

बस संचालकों के अनुसार औसतन 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया गया है, जिसका सीधा असर उत्तर बिहार के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा.

कोलकाता और टाटा रूट पर बढ़ा किराया

हाजीपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए सीट किराया 800 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया गया है, जबकि स्लीपर किराया 900 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है.

इसी प्रकार हाजीपुर से टाटा जाने वाले यात्रियों को भी अधिक किराया देना होगा. पहले सीट का किराया 800 रुपये और स्लीपर का किराया 900 रुपये था, जो अब बढ़कर क्रमशः 900 रुपये और 1050 रुपये हो गया है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: काम कर लौट रहे दो लोगों की मौत, 9 घायल

यात्रियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

किराया वृद्धि का असर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों, छात्रों और दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ेगा. यात्रियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बस किराए में यह बढ़ोतरी अतिरिक्त परेशानी लेकर आई है.

वहीं बस संचालकों का तर्क है कि बढ़ती ईंधन लागत और परिचालन खर्चों के बीच परिवहन सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था.

जिले से रोजाना 300 से 500 यात्री करते हैं सफर

हाजीपुर समेत वैशाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन 12 से 16 लग्जरी बसों का संचालन रांची, टाटा, सिलीगुड़ी, नई दिल्ली, दार्जिलिंग और कोलकाता के लिए किया जाता है. इन बसों के माध्यम से रोजाना करीब 300 से 500 यात्री यात्रा करते हैं.

किराया वृद्धि का सीधा असर इन यात्रियों की जेब पर पड़ेगा, जिन्हें अब पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >