वैशाली के महुआ में 12 जुलाई को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में

Hajipur News: महुआ के महावीर मंदिर परिसर में 12 जुलाई को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का अनुमंडल स्तरीय 20वां सम्मेलन आयोजित होगा. आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है.

Hajipur News: महुआ अनुमंडल बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में 12 जुलाई को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अनुमंडल स्तरीय 20वें सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आयोजन की सफलता के लिए ब्राह्मण समाज के लोग व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार अभियान चला रहे हैं.

20वां अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का यह अनुमंडल स्तरीय 20वां सम्मेलन होगा. आयोजन को लेकर समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन के माध्यम से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

ई. आशुतोष कुमार झा 'संतोष' होंगे मुख्य अतिथि

महासभा की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे आचार्य नंदकिशोर झा ने बताया कि 12 जुलाई (रविवार) को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई. आशुतोष कुमार झा 'संतोष' शामिल होंगे. उनके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाज के वरिष्ठ सदस्य भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

प्रचार-प्रसार में जुटे कार्यकर्ता

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इस अभियान में अनिल तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, निशा दुबे, रिक्कू तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dileep kumar

Published by: Vivek Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >