हाजीपुर में आम के बागीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Hajipur News: हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में आम के बागीचे में पेड़ से लटका युवक का शव मिला. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित एक आम के बागीचे में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी विनोद मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि कुंदन विवाहित था, लेकिन उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी और दोनों अलग-अलग रह रहे थे.

मुर्गी फार्म पर रहता था युवक

ग्रामीणों के अनुसार कुंदन गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान जगह पर मुर्गी फार्म का संचालन करता था. वह अधिकांश समय वहीं रहता था और रात में भी वहीं सोता था. बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भी उसे कुछ लोगों के साथ मुर्गी फार्म पर देखा गया था.

बुधवार की सुबह मुर्गी फार्म से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ से उसका शव फंदे के सहारे लटका मिला. शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

घटना को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीण हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

पुलिस जुटा रही वैज्ञानिक साक्ष्य

सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं.

प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों का औपचारिक बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >