Hajipur News: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

Hajipur News: महुआ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी डायल 112 पुलिस वैन में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक घायल हो गया हैं

Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी डायल 112 पुलिस वैन में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सदापुर महुआ गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुरुवार की अपराह्न महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव के पास सड़क किनारे डायल 112 पुलिस वैन खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने संतुलन खो दिया और पीछे से पुलिस वैन में जोरदार ठोकर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस वैन चालक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

ग्रामीणों की मदद से युवक को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे में घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से तत्काल पुलिस वैन के जरिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह तेज रफ्तार में अपने एक साथी के घर जा रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। लोगों का कहना था कि बाइक इतनी तेज चल रही थी कि ऐसा लग रहा था मानो हवा में उड़ रही हो.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके की गलियों और सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

सड़क पर ब्रेकर बनाने की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से गली-मोहल्लों की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >