हाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Hajipur News: हाजीपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-ताजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतक सोनू कुमार की पहचान हुई है, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और पुलिस ने कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया.

Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-ताजपुर मार्ग पर स्थित हसन सराय मोड़ के पास सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को चिकनौटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सोनू कुमार (29 वर्ष), पिता शंकर पासवान, निवासी चकजादो गांव, बलिगांव थाना क्षेत्र के रूप में हुई है.

दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज

दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की पहचान अर्जून कुमार (30 वर्ष), पिता गणेशी पासवान, निवासी चकजादो गांव के रूप में हुई है. उसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

मुजफ्फरपुर से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार दोनों युवक मुजफ्फरपुर के ढोली से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे. इसी दौरान हसन सराय मोड़ के पास समस्तीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

अस्पताल से पीएमसीएच तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान

घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से सोनू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलने पर पुलिस पीएमसीएच पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >