Hajipur News: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई लालगंज की BDO, निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन

Hajipur News: निगरानी विभाग की टीम ने बिहार के हाजीपुर में लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीलम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई बीडीओ के ऑफिस में की.

Hajipur News: हाजीपुर के लालगंज ब्लॉक की BDO को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि आवास योजना का लाभ देने के बदले में लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी पैसा मांगती हैं. पहले तो निगरानी विभाग की टीम ने इस आरोप की जांच की और सही पाने के बाद पटना से निगरानी विभाग की एक टीम वैशाली के लालगंज पहुंच गई.

स्पेशल कोर्ट में किया जायेगा पेश

इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और घूसखोर BDO नीलम कुमारी को 20000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. विभाग के इस एक्शन से पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया है. शुरूआती पूछताछ के बाद निगरानी की टीम BDO को अपने साथ पटना ले गई. यहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आवास पर भी रेड जारी

सूत्रों के मुताबिक नीलम कुमारी के आवास पर भी निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि जब निगरानी विभाग की टीम ने BDO से गोदरेज की चाभी मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में लगातार 2 दिन आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >