Hajipur Flood: चिराग का भरोसा’ अभियान के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी नेताओं ने हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान नेताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली.
लोजपा (आर) युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन राज, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष स्वराज और अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष नौशाद खान ने ईस्माइलपुर पंचायत तथा हाजीपुर नगर क्षेत्र के रामभद्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की.
बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
दौरे के दौरान पार्टी नेताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया गया.
लोजपा नेता पवन राज ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.
‘चिराग का भरोसा’ अभियान से राहत कार्य जारी
पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘चिराग का भरोसा’ अभियान के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहयोग पहुंचाना है.
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों की स्थिति की जानकारी लेकर उनके लिए आवश्यक राहत और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.
