हाजीपुर : ‘एक पेड़ मां के नाम’ से हरियाली का संदेश, शिक्षकों ने पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ वैशाली ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। जिलाध्यक्ष ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा लगाने की अपील की।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ वैशाली के तत्वावधान में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई. जिला शिक्षा भवन परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ हुआ. इस दौरान शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया.

शिक्षकों ने लगाए पौधे

डीईओ की उपस्थिति में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिला सचिव रवि भूषण कुमार और कोषाध्यक्ष सुनील रंजन वर्मा ने पौधे लगाए. वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए. साथ ही लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मनोज कुमार, संजय कुमार, कामता सिंह, अशोक मिश्रा, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, विनायक कुमार, अरुण कुमार और शिवपूजन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे. सभी शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.

स्कूलों में भी होगा पौधारोपण

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वैशाली जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >