हाजीपुर में ठेकेदार की निर्मम हत्या का वीडियो आया सामने, देखिए महज 10 सेकेंड में शूटरों ने कैसे दागी पांच गोलियां

Hajipur Contractor Murder : हाजीपुर से ठेकेदार की हत्या की खबर सामने आई है, मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बड़े ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है,

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट

Hajipur Contractor Murder : बिहार के हाजीपुर में सुबह सुबह ठेकेदार की हत्या की खबर सामने आई है. अब घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार के सामने अचानक कुछ लोग बाइक से आते हैं. ठेकेदार स्थिति को देखते हुए मौके से भागने लगते हैं. बाइक सवार बदमाश ठेकेदार का पीछा करते हैं. मजह 10 सेकेंड में शूटरों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला हाजीपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके का है. जहां गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अपराधियों ने जिले के बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वह हर दिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. हत्या की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों तथा व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल बन गया.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि महज 10 सेकेंड में बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया. घटनास्थल के समीप लगे CCTV कैमरे में वारदात से जुड़ी गतिविधियां कैद हुई हैं. फुटेज में रामनरेश राय सड़क पर सामान्य तरीके से टहलते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी उनके पास पहुंचे और अपनी बाइक रोक दी.

रोते बिलखते परिजन

बातचीत के बाद भागने की कोशिश

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने रामनरेश राय से कुछ देर बातचीत की. इसके बाद ठेकेदार ने स्थिति को भांपते हुए वहां से भागने की कोशिश की. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे दो अपराधी नीचे उतरे और उनका पीछा करने लगे.

महज 10 सेकेेंड में गोली मारकर फरार होते आरोपी

पास के जंगल की ओर ले जाकर मारी गोली

फुटेज के अनुसार, दोनों अपराधी ठेकेदार का पीछा करते हुए पास के जंगल की तरफ गए. इसी इलाके में रामनरेश राय को गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.

CCTV फुटेज से पुलिस को मिल सकता है अहम सुराग

घटना के बाद सामने आया CCTV फुटेज पुलिस जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है. फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां और वारदात से पहले की घटनाएं दिखाई दे रही हैं. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

एसपी ने क्या कहा?

हाजीपुर एसपी ने बताया कि साव पांच बजे जब ठेकेदार अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी दो बाइक से पांच लोग आएं और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. ठेकेदार को 4 गोली लगी है. तीन गोली अपर बॉडी में और एक गोली पैर में लगी है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मौजूद है. सीसीटीवी की जांच हो रही है. एसपी ने कहा कि 1 महीने पहले एक पक्ष के साथ जमीनी विवाद का मामला सामने आया था. उस एंगल से भी जांच हो रही है.

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित करने की कार्रवाई की. घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की विशेष टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस CCTV फुटेज के अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

Also Read : हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, जंगल में ले जाकर मारी पांच गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >