राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रावास में छात्राओं ने खेली डांडिया

प्राचार्य अनंत कुमार ने बताया कि हमारे देश में परंपराओं और संस्कृतियों की प्रचुर विरासत है

बिदुपुर. प्रखंड के चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के बालिका छात्रावास में शुक्रवार को इंजीनियरिंग की छात्राओं ने डांडिया का आयोजन किया. इस दौरान प्राचार्य अनंत कुमार ने बताया कि हमारे देश में परंपराओं और संस्कृतियों की प्रचुर विरासत है. देशभर में नवरात्रि के अवसर पर गरबा नृत्य का आयोजन किया जाता है. जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. लोक नृत्य हमारे देश के परंपराओं में शामिल है. यह छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक है. नृत्य के माध्यम से तनाव आदि मानसिक व्याधियों से मुक्ति मिलती है. जिससे युवाओं तथा युवतियों में उत्तम ऊर्जा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सामाजिक कौशल, सांस्कृतिक समझ तथा प्रसन्नता का संचार होता है.

आत्म अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है नृत्य

बालिका छात्रावास की वार्डन प्रो गरिमा यादव तथा प्रो रजनी कुमारी के दिशा-निर्देश में एवं प्रो निशा तथा प्रो जैनब के सहयोग से गरबा नाइट का सफल आयोजन हुआ. वार्डन ने बताया कि छात्राओं का नृत्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक और भावनात्मक कल्याण और सामाजिक कौशल में योगदान देता है. यह आत्म-अभिव्यक्ति का एक शक्तिशाली माध्यम है. जो उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है. नृत्य के दौरान सभी छात्राएं परंपरागत वस्त्र एवं श्रृंगार में डांडिया करती हुई अति उत्साहित दिखी.

प्रो रजनी ने बताया कि प्राचार्य से इस भव्य गरबा नाइट का आयोजन बालिका छात्रावास में स्टूडेंट-कोऑर्डिनेटर बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्राओं के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुई. मीडिया प्रभारी डा प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा. जिसमें तन्नू कुमारी, अंकिता कुमारी, सना तथा अंजली कुमारी सहित सैंकड़ो छात्र-छात्राएं माैजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >