हाजीपुर: गणिनाथ महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

महनार के हसनपुर पलवैया धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय गणिनाथ महोत्सव की तैयारियों का एसडीओ अंकित कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

Hajipur News : महनार प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर पलवैया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय मेला गणिनाथ महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मेला परिसर में चल रहे पंडाल निर्माण कार्य को देखा और संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया.

चार सितंबर को होगा महोत्सव का उद्घाटन

मेला आयोजन को लेकर परिसर में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मंदिर परिसर के चारों ओर के क्षेत्र, मंदिर की छत और समीप स्थित धर्मशाला का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने धर्मशाला में शौचालय, पानी की टंकी, बिजली की वायरिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जहां कमी है, वहां आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया.

गंगा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसडीओ ने मेला स्थल के सामने गंगा नदी किनारे बने गंगा घाट का भी निरीक्षण किया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार को घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही एसडीआरएफ की नाव को भी घाट पर तैनात रखने को कहा, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मेला आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया. प्रशासन की ओर से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गयी है. निरीक्षण के दौरान एसडीओ अंकित कुमार के साथ सीओ प्रदीप कुमार भी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >