हाजीपुर में फर्जी तत्काल टिकट गिरोह पर कार्रवाई, पवन एक्सप्रेस से चार यात्री गिरफ्तार, दो फर्जी तत्काल टिकट और दो मोबाइल भी बरामद

Hajipur Fake Tickets : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हाजीपुर ने पवन एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तत्काल टिकट पर यात्रा कर रहे चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं.

Hajipur Fake Tickets : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हाजीपुर ने पवन एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए फर्जी तत्काल टिकट पर यात्रा कर रहे चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपित पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं. मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर टिकट बनाने वाले नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

टीटीई की जांच में पकड़े गए फर्जी टिकट

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पवन एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान टीटीई को कुछ पीएनआर संदिग्ध लगे. सिस्टम में सत्यापन करने पर टिकट फर्जी पाए गए. इसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से आरपीएफ हाजीपुर को सूचना दी गई. ट्रेन के हाजीपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने संबंधित कोच की घेराबंदी कर चारों यात्रियों को हिरासत में ले लिया.

पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद अशरफ अली, खलीकुर रहमान, आरिफ आलम और राम कुमार साहू के रूप में हुई है. सभी जमुआ थाना, ढाका (पूर्वी चंपारण) के निवासी बताए गए हैं.

दो फर्जी टिकट और मोबाइल जब्त

आरपीएफ ने वीडियोग्राफी के बीच जब्ती सूची तैयार करते हुए दो फर्जी रेलवे तत्काल टिकट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये टिकट किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल के माध्यम से बनवाए थे.

टिकट नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपितों और जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (जीआरपी) हाजीपुर को सौंप दिया है. जीआरपी ने मामला दर्ज कर फर्जी तत्काल टिकट तैयार करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश शुरू कर दी है. आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट की बुकिंग केवल रेलवे के अधिकृत आरक्षण काउंटर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >