वैशाली में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 404 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त, तस्करों की तलाश तेज

बिहार के वैशाली जिले में उत्पाद विभाग ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है. बलिगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 404.160 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई है. मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

Vaishali Liquor Seizure : बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत वैशाली उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. विभाग की टीम ने बलिगांव थाना क्षेत्र के अगरेल खुर्द गांव में छापेमारी कर 404.160 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Bihar Liquor Ban : छापेमारी में 404.160 लीटर शराब और बीयर बरामद

उत्पाद विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान 8 कार्टन में 96.000 लीटर किंगफिशर बीयर जब्त की गई. इसके अलावा 375 एमएल की बोतलों के 12 कार्टन से 108.000 लीटर विदेशी शराब, 180 एमएल की 14 कार्टन से 120.960 लीटर विदेशी शराब, 375 एमएल की 4 कार्टन से 36.000 लीटर विदेशी शराब तथा 180 एमएल की 5 कार्टन व्हिस्की से 43.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई.

Vaishali News : अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश

इस कार्रवाई के बाद महुआ उत्पाद थाना में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता है. शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. विभाग ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : वैशाली: बिजली बिल अपडेट के नाम पर महिला से 50 हजार की साइबर ठगी, पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >