पांच बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार

बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव से बिदुपुर थाने की पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने चोरी की बाइक से शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है. टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक को बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है, जो बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल पकड़ी गांव का रहने वाला है.

हाजीपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव से बिदुपुर थाने की पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने चोरी की बाइक से शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है. टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक को बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है, जो बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल पकड़ी गांव का रहने वाला है. इस संंबंध में सदर एसडीपीओ-वन सुबोध कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मियों को बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बिदुपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के माईल पकड़ी गांव में चोरी की बाइक से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम संयुक्त रूप से बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव निवासी राजीव कुमार के घर पर सघन छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. साथ ही पांच चोरी की बाइक भी बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजीव कुमार इससे पहले भी शराब तस्करी मामले में जेल जा चुका है. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को चोरी की बाइक कहा से आती है और चोरी की बाइक से शराब की तस्करी करने वाले अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को बताया. आरोपित ने पुलिस को बताया कि कुछ बाइक पटना और कुछ वैशाली के अलग-अलग जगह से चोरी की गयी है. चोरी की कोई भी बाइक पांच हजार में ही बेची जाती है. शराब तस्कर चोरी की बाइक खरीद कर शराब की खरीद ब्रिक्री करते है. पकड़े गये आरोपित की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पूछताछ के बाद बिदुपुर थाने में मामला दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >