hajipur news. किशोरी व महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है

गोरौल. थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से एक महिला और एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. दोनों मामले में गोरौल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. महिला के परिजन ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू डेढ़ वर्ष की बच्ची को लेकर गोरौल चौक पर सामान खरीदने गयी थी. वहां बाइक सवार युवक उसको जबरदस्ती गाड़ी पर बैठा कर मुजफ्फरपुर की तरफ ले गया. वहीं, किशोरी के परिजन ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री इंटर की छात्रा है, जो कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान जा रही थी. इसी बीच जिले के ही तीसीऔता थाना क्षेत्र के बिजरौली रोहूआ गांव निवासी विकास कुमार अपने एक साथी के सहयोग से उसका अपहरण कर लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. दोनों की बरामदगी के लिए जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी गई है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >