वैशाली में भतीजे ने घर में घुसकर चाचा और भाई की गोली मारकर की हत्या, छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की भी मौत

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने घर पर मौजूद पिता और पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Vaishali Double Murder : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि पट्टीदारों ने घर पर मौजूद पिता और पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए.

घर पर पहुंचे आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जमीन विवाद में दोहरे हत्याकांड से दहला रजासन गांव

मिली जानकारी अनुसार जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई. आरोप है कि भतीजे ने अपने चाचा और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सेना के जवान समेत पिता की गई जान

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुनरिक राय और उनके 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राय के रूप में हुई है. जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में जवान थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. फायरिंग में दोनों को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुरानी रंजिश में फायरिंग का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश में मुनरिक राय के भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

गोलीबारी की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार भी अस्पताल पहुंचे. एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पंचायत चुनाव लड़ चुके थे मुनरिक राय

ग्रामीणों ने बताया कि मुनरिक राय पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी रह चुके थे. वहीं, सेना के जवान जितेंद्र कुमार अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में पुलिस बल तैनात

दोहरे हत्याकांड के बाद रजासन गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : हाजीपुर के 84 विद्यालयों के छात्र बनाएंगे क्लॉथ बैग, गांव-गांव चलेगा 'प्लास्टिक मुक्त बिहार' अभियान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Kumar

Published by: Sakshi Kumari

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >