Hajipur News : प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के खुदगास गांव स्थित शैलेश स्थान पर आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को शैलेश बाबा एवं ग्राम देवता की वार्षिक पूजा सोमवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई. पूजा के दौरान निमिया के डार मैया के लगले झुलुआवा, लाल रंग चुनरी शोभे जैसे पारंपरिक लोकगीतों के साथ मांदर की थाप और झाल की धुन पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शैलेश बाबा और माता महारानी के जयकारे लगाए. ग्रामीणों ने बताया कि फतेहपुर खुदगास के लोग प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह में इस सामूहिक पूजा का आयोजन करते है. मंदिर और पूजा स्थल को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था. इस अवसर पर मांदर बजाने वाले कलाकारों और शैलेश बाबा के भगतों द्वारा विशेष करतब भी दिखाए गए. शुकुल भगत, बम बम भगत, ऋषि कपूर भगत, मुंशी भगत, शिवालक भगत, वाल्मीकि व्यास, सुदीन भगत, रामप्रवेश भगत, नागेंद्र भगत, वीर चंद्र भगत और चंदेश्वर भगत ने बताया कि यह स्थान पिछले 100 वर्षों से श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां पूजा-अर्चना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. पूजा में बिंदेश्वर भगत, राजदीप भगत, सीताराम भगत, शिव शंकर प्रसाद, डॉ विपिन कुमार, अजय भगत, रामसागर भगत, लाल बाबू भगत सहित गांव के सभी वर्गों के लोग मौजूद थे.
फतेहपुर में शैलेश बाबा एवं ग्राम देवता की वार्षिक पूजा सम्पन्न
फतेहपुर के खुदगास गांव में शैलेश बाबा और ग्राम देवता की वार्षिक पूजा धूमधाम से मनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और लोकगीतों के साथ भक्तिमय माहौल रहा।

फतेहपुर में शैलेश बाबा एवं ग्राम देवता की वार्षिक पूजा सम्पन्न