hajipur news. बाल विवाह-बालश्रम जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करना सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यशाला का उद्घाटन आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया

हाजीपुर. जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को अस्पताल रोड स्थित शुक्ला सभागार, हाजीपुर में बाल संरक्षण के मुद्दे पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि हम सभी का सामूहिक जिम्मेदारी है कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल यौन शोषण जैसे सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करें. इसके लिए प्रत्येक स्टेक होल्डर को आगे आना होगा तथा लोगों के बीच व्यापक स्तर पर जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाना होगा. इस अवसर पर उन्होंने रेलवे एवं पैसेंजर की सुरक्षा से संबंधित बातों को रखते हुए ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने, चेन पुलिंग नहीं करने, प्लेटफाॅर्म पर बिना टिकट यात्रा नहीं करने, जो भी कोच अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित की गई है, उसी कोच में यात्रा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रेलवे आपकी संपत्ति है. अतः इसका नुकसान कभी किसी भी परिस्थिति में ना करें. प्लेटफार्म को साफ सुथरा रखने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें. कार्यक्रम में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बाल संरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन शशांक शुक्ला ने किया. इस मौके पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल व्यापार पर व्यापक स्तर पर रेस्क्यू आपरेशन चलाने की आवश्यकता है, ताकि हम बच्चों के ट्रैफिकिंग को रोक सके. बच्चों को पढ़ने लिखने का एक बेहतर वातावरण प्रदान कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >