hajipur news. महुआ में पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

सुबह में बिजली नहीं रहने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी, वहीं उमस भरी गर्मी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी भी हुई

महुआ. महुआ में निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज के लिए बिजली सप्लाइ को लेकर बीते कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है. जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज में बिजली की सप्लाइ को लेकर एनजीओ द्वारा आवेदन दिया गया था. आवेदन के आलोक में विभाग द्वारा विद्युत सब स्टेशन से मेडिकल काॅलेज को सीधे बिजली सप्लाइ के लिए बीते कई दिनों से 11 हजार का तार जोड़ा जा रहा है, जिसको लेकर रविवार की सुबह से ही पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही. सुबह में बिजली नहीं मिलने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई. वही उमस भरी गर्मी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी भी हुई. इस संबंध में पूछे जाने पर महुआ के कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज में सीधी बिजली उपलब्ध कराने को लेकर रविवार की सुबह महुआ टाउन वन, टू तथा सिंघाड़ा वन फीडरो को बंद कर दिया गया था. जिसे सुबह 10 बजे के करीब चालू भी कर दिया गया. अभियंता ने बताया कि जल्द ही कालेज को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >