आर्थिक संकट गहराया: कई महीनों से अटका मानदेय, बीआरपी दीदियों ने उठाई भुगतान की मांग

Hajipur News : बीपीएम रवि कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव के गठन की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. जल्द ही गठन के बाद भुगतान प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Hajipur News : (दिलीप कुमार की रिपोर्ट)  महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत जीविका से जुड़ी बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) दीदियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. वेतन भुगतान लंबित रहने से उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है.

सितंबर-अक्टूबर से नहीं मिल रहा वेतन

जानकारी के अनुसार, सदापुर महुआ गांव स्थित जीविका के खुशहाली सीएलएफ (कम्युनिटी लेवल फेडरेशन) से जुड़ी दर्जनों बीआरपी दीदियों को बीते सितंबर और अक्टूबर माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें बच्चों की पढ़ाई, ट्यूशन फीस तथा रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से महुआ कार्यालय तक आने-जाने के लिए वाहन किराया जुटाना भी उनके लिए चुनौती बन गया है.

लंबित वेतन भुगतान की मांग

बीआरपी दीदियों ने बताया कि लगातार वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है और कई परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अविलंब लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है.

जल्द शुरू होगी भुगतान प्रक्रिया

इस संबंध में पूछे जाने पर बीपीएम रवि कुमार ने बताया कि उक्त कार्यालय में आठ से नौ बीआरपी कार्यरत हैं, जिनका कुछ महीनों से वेतन भुगतान नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि कार्यालय में अध्यक्ष और सचिव के गठन की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. जल्द ही जीविका दीदियों द्वारा नए अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा, जिसके बाद वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Also Read : सीवी रमन विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट डे-2026, 250 से अधिक विद्यार्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >