hajipur news. मठ की जमीन को लेकर हुआ विवाद, दो गिरफ्तार

महुआ थाना क्षेत्र के भदवास कबीर मठ की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के भदवास कबीर मठ की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर जमीन कब्जा करने को लेकर दो गुटों के बीच हो हंगामा शुरू हो गया. इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गये, जहां शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गुटों से एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >