hajipur news. ट्रेनों में यात्री सुविधा, संरक्षा, ठहराव व स्वच्छता पर हुई चर्चा

सोनपुर रेल मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 2024-26 की पहली बैठक संपन्न, सदस्यों ने यात्री सुविधाओं को लेकर दिये कई सुझाव

हाजीपुर. सोनपुर मंडल मुख्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया. वर्तमान परामर्शदात्री समिति की वर्ष 2024-26 की यह पहली बैठक है. मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वागत के बाद समिति के सदस्यों से उनका परिचय प्राप्त किया गया. बैठक के दौरान मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर व ट्रेनों में यात्री सुविधा के साथ ट्रेनों व उनके ठहराव, खान-पान, माल परिवहन सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता आदि अन्य विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई. बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रेलवे की विभिन्न सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव भी दिए गए, जिस पर मंडल की ओर से इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए समुचित सकारात्मक कार्यवाही किये जाने की बात कही गई. बैठक में सदस्यों द्वारा रेलवे द्वारा विगत वर्षों में किए गए विकास व सुधार कार्यों की बदौलत आये परिवर्तन की सराहना भी की गई. मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का संचालन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार द्वारा किया गया. बैठक में सोनपुर मंडल के अन्य विभागों के शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >