hajipur news. मां भगवती का पट खुलते ही भक्तों की लगी भीड़

मां की आराधना व भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है, दुर्गा के नेत्रपट खुलते ही भगवती जागरण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

गोरौल. विभिन्न जगहों पर भगवती प्रतिमाओं का सोमवार को नेत्रपट खुला. गोरौल बाजार स्थित भगवती प्रतिमा का नेत्रपट अष्टमी तिथि को खोला जायेगा. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतिमा का सोमवार के दिन दो बजे नेत्रपट खोला गया. नेत्रपट खुलते ही भक्तों का तांता लगा रहा. भगवती जागरण का आयोजन किया गया है. यही भगवती को नरवाहन की सवारी करते दिखाया गया है. जो भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसके अलावे गोरौल चौक, बेलवर घाट, सोंधो, गोढ़िया चौक, प्रेमराज चौक, मौना मलंग स्थान चौक सहित कई जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की नेत्रपट खुलते ही दर्शन करने के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी. कई देवी स्थानों पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. लोग अपने घरों में भी मां दुर्गा के पूजा अर्चना कर रहे है. मां की आराधना एवं भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. मां दुर्गा के नेत्रपट खुलते ही भगवती जागरण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >