hajipur news. मोबाइल दुकानदार के घर पर लेटर फेंक कर मांगी रंगदारी

लेटर को पढ़ने के बाद पूरा परिवार दहशत में, पीड़ित पक्ष ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

लालगंज नगर. लालगंज में एक बार फिर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घर पर लेटर फेंककर रंगदारी मांगी गई है. इस मामले में पीड़ित ने लालगंज थाना में आवेदन दिया है. जिस पर लालगंज थाना प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड पंद्रह निवासी मोबाइल दुकानदार मोख्तार मोजीज उर्फ़ मुन्ना के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेटर फेंक दिया गया. इस लेटर में टूटी-फूटी भाषा में रंगदारी की मांग की गयी है. इस लेटर को पढ़ने के बाद पूरा परिवार दहशत में है. इस संदर्भ में पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने प्राथमिकी करते हुए मामले की जांच में जुट गई है. मालूम हो कि लालगंज के व्यवसायी से रंगदारी मांगने का एक पहला मामला नहीं है. लगभग 10 महीने पूर्व लालगंज नगर के पूर्व उपाध्यक्ष सह फर्नीचर व्यवसायी धर्मेंद्र शर्मा से फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. इस मामले में एक ओर जहां लालगंज नगर के व्यवसायी काफी आक्रोशित थे और प्रशासन के खिलाफ बाजार बंद करते हुए विरोध मार्च भी निकाला था. वहीं दूसरी तरह वैशाली पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और प्राथमिकी दर्ज करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >