hajipur news. सरकार से पैक्सों का ब्याज माफ करने की मांग

हाजीपुर व्यापार मंडल परिसर में पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता विशेश्वर प्रसाद यादव ने की

हाजीपुर. शुक्रवार को हाजीपुर व्यापार मंडल परिसर में पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता विशेश्वर प्रसाद यादव ने की. बैठक में 14 सितंबर तक मिलर को धान देने वाले पैक्सों के कैश क्रेडिट अकाउंट में सीएमआर की राशि भेजने, पैक्स का ब्याज माफ करने की मांग सरकार से की गई. बैठक को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बैद्यनाथ राय, अनिल कुमार राय, निर्भय कुमार राय, अमित कुमार, रामनरेश राय, अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार राय, रमेश राय, चंद्रशेखर राय उर्फ हीरो राय आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने सीएमआर देने के 48 घंटे से 72 घंटे के अंदर पैक्स के कैश क्रेडिट अकाउंट में राशि भेजने एवं ब्याज माफ करने का वादा किया था, परंतु अपने वादे को पूरा नहीं किया है. सीएमआर मिलने के कई महीनों बाद भी पैक्स के कैश क्रेडिट अकाउंट में राशि नहीं भेजा गया. अध्यक्षों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो अगली बार से धान अधिप्राप्ति में काफी समस्या आएगी. पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि अगले बार से सहकारिता विभाग और टास्क फोर्स अधिप्राप्ति शुरू होने के साथ ही मिलों को चिन्हित कर दे, परंतु किसी भी मिल के साथ संबद्धता नहीं करें. पैक्स को यह आजादी होना चाहिए कि वह जिस मिल से चाहे सीएमआर ले सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >