hajipur news. नाव से गिरकर नदी में डूबे युवक का मिला शव

अमर शनिवार की देर शाम अपने गांव के सुरेश राय के पुत्र राजीव कुमार की शादी में शामिल होने के लिए महनार जा रहा था

राघोपुर.

बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा घाट से बारात जाने के दौरान नाव से गिरकर गंगा नदी में डूबे युवक का शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक 20 वर्षीय अमर कुमार राघोपुर थाना क्षेत्र की सैदाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 3 के निवासी विजय राय का पुत्र था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार अमर शनिवार की देर शाम अपने गांव के सुरेश राय के पुत्र राजीव कुमार की शादी में शामिल होने के लिए महनार जा रहा था. इसी दौरान खालसा घाट से नाव से नदी पार करने के दौरान बीच नदी में अचानक नाव फंस गयी. इस बीच वह नाव से नदी में गिर गया. इससे पहले कि नाव पर सवार लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह नदी में डूब गया. रात्रि में अंधेरा हो जाने की वजह से उसका कुछ पता नहीं चल सका. बीते रविवार को एसडीआरएफ ने देर शाम तक उसकी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था. सोमवार को एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद अमर के शव को नदी से बरामद किया. राजद के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दास ने अंचलाधिकारी से बात कर अविलंब मृतक के परिवार वालों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >