हाजीपुर में सीआरपीएफ जवान सुधीर चंद्रवंशी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत

ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान सुधीर कुमार चंद्रवंशी का निधन, हाजीपुर के कोनहारा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

हाजीपुर. वैशाली प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर पौनी निवासी और सीआरपीएफ की असम यूनिट में कार्यरत 48 वर्षीय जवान सुधीर कुमार चंद्रवंशी का ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया. 26 अगस्त को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी. जवान के निधन की खबर मिलते ही गांव के साथ चंद्रवंशी समाज में शोक की लहर दौड़ गयी.

कोनहारा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सुधीर कुमार चंद्रवंशी का पार्थिव शरीर शुक्रवार, 28 अगस्त को हाजीपुर स्थित कोनहारा घाट लाया गया. यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गयी. जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे. इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी.

बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई

जवान के निधन की खबर के बाद चंद्रवंशी समाज के हजारों लोग कोनहारा घाट पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ चंद्रवंशी, चंद्रवंशी समाज के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार महतो, अतिपिछड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, शिव प्रसाद चंद्रवंशी, शिव मोहन चंद्रवंशी, मनोज कुमार, जगन्नाथ चंद्रवंशी, अमीचंद चंद्रवंशी और युवा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सुधीर कुमार चंद्रवंशी के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >