सावन की पहली सोमवारी पर महुआ के शिवालयों में उमड़ा भक्तों की भीड़, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की कतार

महुआ के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

Vaishali News : श्रावण मास की पहली सोमवारी पर महुआ नगर परिषद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तों की आवाजाही से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया.

प्रमुख शिवालयों में सुबह से लगी रही भक्तों की कतार

बाबा अभ्यानाथ काली घाट, पंचानंद शिव मंदिर (पंचमुखी चौक), जवाहर चौक स्थित शिव मंदिर तथा पुरानी बाजार के महावीर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की.

राजीव यादव ने पत्नी के साथ किया जलाभिषेक

पहली सोमवारी के अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव यादव अपनी पत्नी खुशबू राय के साथ महावीर मंदिर पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन, चैन और खुशहाली की प्रार्थना की.

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई पूजा

मंदिरों में पुजारी अनिल तिवारी, निशा दुबे, अभय मिश्रा और मंटू तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई. दिनभर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ बनी रही और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >