पटना के आकाश ने हाजीपुर में लीज पर लिया गोदाम, बरामद हुआ 70 लाख का कप सीरप

Hajipur News: हाजीपुर में गोदाम से करीब 2100 लीटर प्रतिबंधित कप सीरप जब्त की गयी. मामले में गोदाम मालिक पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.


हाजीपुर से गोपाल कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News: पटना का रहने वाला आकाश हाजीपुर में लीज पर एक गोदाम ले रखा था. पुलिस उसी गोदाम से छापेमारी कर करीब 2100 लीटर प्रतिबंधित कप सीरप बरामद की गयी. बरामद सीरप की स्थानीय बाजार में लगभग 60 से 70 लाख रुपये कीमत आंकी जा रही है. गोदाम हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिपेट के पास स्थित है.

छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान करने तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

गोदाम में छुपा कर रखी गयी थी 175 कार्टन

रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिपेट संस्थान के पास स्थित एक बंद पड़े गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप छुपा कर रखा गया है. सूचना पर सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद गोदाम का ताला खुलवाया.

गोदाम के भीतर तलाशी लेने पर 175 कार्टन प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया. बरामद कफ सीरप की की कुल मात्रा 2100 लीटर बतायी गयी है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गोदाम पटना के रहने वाले आकाश कुमार नाम के व्यक्ति ने लीज पर ले रखा था. गोदाम की आड़ में कफ सीरप के इस काले कारोबार को संचालित किया जा रहा था.

गोदाम मलिक के नाम पर प्राथमिकी दर्ज

सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम में छापेमारी की है. जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की है. कफ सीरप बरामदगी मामले में पुलिस गोदाम मालिक आकाश कुमार को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

शराबबंदी के बाद अन्य नशा का बढ़ रहा कारोबार

स्थानीय लोगों की माने तो शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बाद से नशे के सौदागर अब सूखा नशा स्मैक, चरस, गांजा, हफीम एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की ओर रुख कर रहे हैं. जानकारों की मानें तो हाजीपुर भौगोलिक रूप से इस तरह के अवैध सिंडिकेट का एक मुख्य केंद्र बनता जा रहा है. ऐसे ही नशे के सौदागरों द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरप की बड़ी खेप को छुपाकर रखा गया था. जहां से उसे विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी. पुलिस फिलहाल इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >