नीट पेपर लीक मामले को लेकर हाजीपुर में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, छात्रों पर कार्रवाई का किया विरोध

वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हाजीपुर में आक्रोश मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया और छात्रों के खिलाफ मामले वापस लेने की मांग की.

Hajipur News : हाजीपुर में नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया. जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में निकला यह मार्च हाजीपुर जंक्शन से शुरू होकर अनवरपुर चौक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुआ.

काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया. अनवरपुर चौक स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की जीत का नारा लगाया गया. मार्च में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की निंदा करते हुए उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की गई.

छात्रों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया तथा छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की.

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मो. सद्दाम हुसैन ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और प्रभावित छात्रों के प्रति न्याय सुनिश्चित करने की मांग की.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

आक्रोश मार्च के दौरान नगर थाना, सदर थाना की पुलिस तथा सदर एसडीपीओ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे. कार्यक्रम में शंभू कुमार दास, सीमा कुमारी, प्रो. सुनीता कुमारी, विनोद कुमार, मो. सद्दाम हुसैन, तरुण कुमार पिंटू, रोहित शुक्ला, महेश कुमार नूतन, अक्षय शुक्ला, शकील हयात खान, केके सिंह, उत्तम कुमार, सतीश कुमार, सन्नी कुमार, सानु हैदरी, कैलाश राय, संजय कुमार राय, मोहन राय, मदन राम, रोहन कुमार, उपेंद्र राय, प्रभात पासवान, डॉ. सतीश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >