hajipur news. अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही शहर की सड़कें, जाम से लोग परेशान

बाजार में आये लोग अपनी-अपनी दोपहिया गाड़ियों को सड़कों के दोनों किनारे खड़ी कर खरीदारी करने में जुट जाते हैं

हाजीपुर. हाजीपुर शहरवासियों को शहर में लग रहे प्रतिदिन जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है. नगर परिषद व जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों, बार-बार चलाए गये अभियान और सख्त निर्देशों के बावजूद भी शहर की सड़कों से अतिक्रमण हट नहीं पा रहा है. शहर कई प्रमुख चौक-चौराहों पर दुकानदारों व ठेलेवालों का कब्जा के कारण हाजीपुर शहर की अधिकांश सड़के अतिक्रमण के कारण सिकुड़ती जा रही हैं, जिसके कारण शहरवासियों जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है. कुछ महीनों से शहर विभिन्न चौक पर में लग रहे जाम के कारण लोगों की काफी परेशानी बढ़ गयी है. वहीं, दूसरी ओर सड़क के दोनों किनारे बने फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है. दुकानदार अपनी सामानों को फुटपाथ पर सजाकर रखते हैं. बाजार में आये लोग अपनी-अपनी दोपहिया गाड़ियों को सड़कों के दोनों किनारे खड़ी कर खरीदारी करने में जुट जाते हैं. वहीं, यदि चार पहिया वाहन गुदरी रोड, सुभाष चौक या गांधी चौक पर में प्रवेश कर जाय तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है. वहीं शहर की सड़कों पर जाम लगने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान मूकदर्शक बने रहते हैं.

इ-रिक्शा चालकों की मनमानी से लगता है जाम

शहर में ई -रिक्शा चालकों की मनमानी तरीके से चलने से शहर में जाम की समस्या और गंभीर हो गयी है. राजेंद्र चौक से कचहरी रोड एवं राजेंद्र चौक से सुभाष चौक सहित बुद्ध मूर्ति चौक के अलावा समाहरणालय के समीप सुबह से ही ई-रिक्शा की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. चालक ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर गाड़ी चला रहे..सुबह से लेकर देर शाम तक सड़कों पर मनमाने तरीके से ई-रिक्शा को रोक कर यात्रियों को बैठाने और उतारने का सिलसिला लगा रहता है. जिससे शहर में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है. कचहरी रोड निवासी विकास कुमार ने बताया कि शहर की सड़कों पर इ रिक्शा के बढ़ते दबाव ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त कर दी है. गांधी चौक, इ रिक्शा चालकों के लिए अस्थाई स्टैंड बन गया है. राजेंद्र चौक से सुभाष चौक के बीच भी यही हाल है, त्योहारों के दिन में शहर की स्थिति और भी खराब हो जाती है. इ-रिक्शा आने के बाद शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए आम लोगों के लिए सबसे सस्ते साधन के तौर पर लोग इस सवारी को पंसद कर रहे थे. मगर वर्तमान समय में सुगम और सस्ते यातायात के बदले लोगों के लिए अब सिर दर्द साबित होता जा रह है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चौक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है. लेकिन शहर में वाहन पार्किंग नहीं होना जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण है. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी गई है. ई रिक्शा चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. हाल के दिनों में विशेष अभियान चलाया गया था. और फिर से ये अभियान चलाया जायेगा.

अजय कुमार मिश्रा, यातायात प्रभारी , हाजीपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >