हाजीपुर. महिसौर थाना क्षेत्र के महिपुरा गांव में दरवाजे पर खेलने के दौरान पिकअप की ठोकर से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक महीपुरा गांव निवासी किशन कुमार का दो वर्षीय पुत्र युवराज कुमार बताया गया है. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम महीपुरा गांव निवासी किशन कुमार का पुत्र युवराज अपने दरवाजे पर खेल रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने ओवरटेक करने के दौरान बच्चे को रौंद दिया, जिससे बच्चा की मौके पर मौत हो गयी. घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने चालक और पिकअप को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना महिषौर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर वैन चालक को अपनी हिरासत में लेकर थाना भेज दिया तथा पिकअप वैन को जब्त कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. युवराज दो भाइयों में छोटा था.उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
