hajipur news. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न रोगों की हुई जांच

महुआ प्रखंड के फुलवरिया में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

महुआ. प्रखंड के फुलवरिया में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दो सौ पचास मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गयी. केशव सेवा समिति द्वारा आयोजित की गई निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन डा प्रमोद कुमार, कुमार डेंटल क्लिनिक के संचालक डा अजय कुमार, सर्वोदय हेल्थ केयर के डा संजीव कुमार तथा अखंड ज्योति आंख अस्पताल के डा अनिल कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. उद्घाटन के बाद डा प्रमोद ने एक्यूप्रेशर से दर्द, पैरालाइसिस, नस के साथ अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांच कर आवश्यक सलाह मरीजों को दी. जबकि दांत के डा अजय ने दांतों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया. शिविर में विभिन्न बीमारियों के दो सौ पचास मरीजों की जांच की गयी. इस मौके पर प्रिंस कुमार, अंशु कुमार, विजय कुमार सिंह, विक्की विनय, विवेकानंद भारती के साथ अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >